भटूरे जब बड़े-बड़े और गुब्बारे जैसे फूले होते हैं, तो खाने में मजा आता था। मगर जब यह भटूरे घर पर बनाए जाते हैं, तो यह सख्त हो जाते हैं या बिल्कुल नहीं हैं। क्या आपके साथ भी अक्सर ऐसा होता है, बनते-बनते भटूरा सख्त हो जाता है? अगर हां, तो आज हम आपको कुछ ऐसे हैक्स बताएंगे, जिनकी मदद से भटूरे को सॉफ्ट बनाया जा सकता है।
हालांकि, भटूरे का आटा गूंथते सही तरह से गूंथना बहुत जरूरी है, अगर ऐसा नहीं करेंगे तो मेहनत पूरी बेकार हो सकती है। इस लेख में हम आपको बताएंगे उन सीक्रेट टिप्स और ट्रिक्स के बारे में, जिन्हें अपनाकर आप भी अपने घर की रसोई में हलवाई जैसे भटूरे बना सकते हैं, वो भी बिना किसी महंगे सामान के।
कैसे तैयार करें भटूरे का खमीर आटा?
भटूरा तभी फूलता है जब खमीर आटा होता है। अगर आटा खमीर नहीं होता तो इसमें लोच कम आती है। लोच कम आने की वजह से यह फूलता नहीं हैं और कुछ देर बाद सख्त हो जाता है।
आटे को फुलाने के लिए कितने समय तक रखना चाहिए?
आटा गूंथने के बाद रखना बहुत जरूरी है। इससे न सिर्फ आटा लेवल में आ जाता है, बल्कि भटूरे को भी फूलाने का काम करता है। हालांकि, आटा मौसम के हिसाब से रखते हैं, गर्मियों के मौसम में आप आटा लगभग 5 घंटे रखें। वहीं, सर्दियों में 8 घंटे आटे को रेस्ट दें। यकीनन आपका भटूरा बेस्ट बनेगा।
भटूरे बेलते समय किन बातों का ध्यान रखें
आटा जितना नरम होगा, उतना भटूरा फूलेगा। इसलिए इस बात का खास ध्याल रखें, की आटा ज्यादा नरम न हो क्योंकि तेल में डालते ही या बेलने वक्त यह चिपक जाएगा। अगर ऐसा हो गया है, तो आटा बेलते वक्त में सूखा मैदा या सूजी लगा डाल दें। इससे आपका भटूरा बिल्कुल परफेक्ट बनेगा।
बेलते ही तुरंत तलें
इसलिए इसका आटा सही तरह से खमीर करें और एक बड़ा चम्मच दही डालें। फिर हाथों से हल्के से मिलाएं, ताकि दही सूखे मिश्रण में अच्छी से मिल जाए।