3 बच्चों के पिता आमिर खान ने बताया 60 की उम्र में कैसे मिला प्यार

नई दिल्ली. आमिर खान को 60 साल की उम्र में तीसरी बार प्यार मिला है. वो इन दिनों गौरी स्प्रैट को डेट कर रहे हैं. 3 बच्चों के पिता और 2 बार तलाकशुदा आमिर खान ने गौरी संग अपने रिश्ते को कंफर्म किया था. हालिया बातचीत में आमिर खान ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए. उन्होंने 60 की उम्र में दोबारा प्यार हासिल करने से लेकर अपनी दोनों एक्स वाइफ संग अपने रिश्ते के बारे में भी खुलकर बात की.

राज शमानी के पॉडकास्ट के दौरान आमिर खान ने अपनी निजी जिंदगी के अनकहे पहलुओं से वाकिफ कराया. ढलती उम्र में जिंदगी में प्यार की दस्ताृक के बारे में बात करते हुए मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहते हैं, ‘गौरी से मिलने से पहले, मुझे लगा कि मैं बूढ़ा हो गया हूं और इस उम्र में मुझे कौन मिलेगा. साथ ही मेरी थेरेपी शुरू हुई और मैंने समझा कि मुझे पहले खुद से प्यार करना और खुद को स्वस्थ बनाना है. इसलिए, मैंने उस पर काम किया.

आमिर खान का परिवार एक मॉडर्न परिवार का उदाहरण है. तलाक के बाद भी आमिर खान अपनी दोनों ही एक्स वाइफ किरण राव और रीना दत्ता के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं. एक्टर की बेटी आयरा खान की शादी में उनके पूरे परिवार की बॉन्डिंग साथ नजर आई थी. आमिर कहते हैं कि वो आज भी दोनों एक्स के बेहद करीब हैं. फिर से प्यार मिलने के बारे आमिर ने राज शमानी के पॉडकास्ट में कहा कि उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि वो किसी ऐसे से मिलेंगे जिसके साथ वो इस तरह का रिश्ता बना सकेंगे.

गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से मुलाकात के बारे में बात करते हुए आमिर कहते हैं, ‘गौरी और मैं गलती से मिले और हम जुड़े और दोस्त बने, और फिर प्यार हुआ. मैंने सोचा कि मेरे पास मेरी मां, बच्चे, भाई-बहन हैं – मेरे पास इतने करीबी रिश्ते हैं कि मुझे साथी की जरूरत नहीं है. किरण, रीना और मैं अभी भी पानी फाउंडेशन के लिए साथ काम करते हैं, और हम हर दिन बैठकर बात करते हैं और हमारे बीच एक सच्चा प्यार और गर्मजोशी है जैसे एक परिवार में होती है और हम हमेशा परिवार रहेंगे. हम पति-पत्नी नहीं हो सकते लेकिन हम हमेशा परिवार रहेंगे. वे हमेशा मेरे परिवार और जीवन का एक अटूट हिस्सा रहेंगे.’

आमिर खान अपनी दूसरी पत्नी के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहते हैं, ‘अलगाव के बाद भी, किरण और मैं बहुत करीब हैं. मुझे याद है कि हम तलाक के बाद लद्दाख गए थे ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग के लिए और हमें एक गांव के उत्सव में आमंत्रित किया गया था और हम दोनों ने वहां नृत्य किया. तो, वहां नाचते हुए हमारा वीडियो वायरल हो गया और कई लोगों ने सवाल किया कि, ‘वे साथ नाच रहे हैं लेकिन अभी-अभी तलाक लिया है.’ मैं लोगों को यह समझा नहीं सकता – हमारे बीच एक गहरा बंधन है. ‘लाल सिंह चड्ढा’ के दौरान उन्होंने मेरा बहुत सपोर्ट किया और ‘लापता लेडीज’ के दौरान मैंने उनका सपोर्ट किया. हमारे बीच एक बहुत ही हेल्दी रिश्ता है.’

बेटी सोनाक्षी के जन्म से नाखुश थे शत्रुघ्न सिन्हा? लंबे बाल-ढाढ़ी देख पत्नी का टूट गया था दिल, सताने लगा था डर

आमिर खान और रीना दत्ता ने 1986 में शादी की थी. उन्होंने 2002 में तलाक ले लिया था. उनके बेटे जुनैद खान और बेटी आयरा खान हैं. आमिर ने फिर 2005 में किरण राव से शादी की. लेकिन यह शादी भी ज्यादा लंबी नहीं चली, और 2021 में 15 साल की शादी के बाद वे अलग हो गए. उन्होंने 2011 में अपने बेटे आजाद राव खान का स्वागत किया था.

Leave a Comment